कानपुर, जून 3 -- कानपुर, संवाददाता। गुजैनी में हाईस्कूल में 93 की जगह 83 प्रतिशत नंबर आने से परेशान चल रही छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, गोविंद नगर में दो माह पहले जेल से छूटकर आए टेंपो चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि बिठूर थाना क्षेत्र में फैक्ट्री कर्मी का शव फंदे से झूलता मिला। जानकारी पर परिजनों ने फैक्ट्री कर्मी बेटे की महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। गुजैनी के जरौली गांव निवासी राम प्रकाश उर्फ छोटू मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी सावित्री देवी, चार बेटियां और एक बेटा है। राम प्रकाश ने बताया कि, उनकी 16 वर्षीय बेटी रितिका गौतम एकता मेमोरियल स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। बेटी रितिका को हाईस्कूल में 93 ...