93 किमी की रफ्तार से गेंद फेंक पिंकी ने जीता यूपीसीए स्पीड हंट
मथुरा, जुलाई 15 -- जिले की उभरती तेज गेंदबाज पिंकी शर्मा ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्पीड हंट में 93 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आगरा में आयोजित चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उन्हें कानपुर में होने वाले अगले चरण में अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अपना आदर्श मानने वाली पिंकी एलीट क्रिकेट एकेडमी में नियमित अभ्यास करती हैं। एकेडमी के कोच धर्मेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिंकी समर्पित खिलाड़ी हैं। एलीट इंडोर स्टेडियम में मौसम की बाधा के बिना लगातार अभ्यास का लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है, जिससे उनके प्रदर्शन में निरंतर सुधार हो रहा है। अलंकार ग्रुप के चेयरमैन प्रतुल अग्रवाल ने पिंकी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.