छपरा, मई 13 -- छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में अपराध और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान बड़ा विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए इस अभियान में कुल 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की है। साथ ही लंबित वारंटों का निष्पादन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती दिखाई गई। पुलिस के अनुसार यह अभियान असामाजिक तत्वों, अपराधियों और शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। इस दौरान शराब सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में 7 वारंटी, शराब सेवन के 35 आरोपी और शराब कारोबार से जुड़े 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा हत्या के प्रयास के 18, द...