साहिबगंज, मई 18 -- बोरियो, प्रतिनिधि। राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा एवं बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने सोमवार को संयुक्त रूप से पीएम जनमन योजना के तहत प्रखंड में कुल 925.72 लाख की लागत से विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। इसमें बीरबल कंदर आंगनबाड़ी सेंटर से बीरबल कंदर तक प्राक्कलित राशि (563.54 लाख) समेत अन्य योजना शामिल है। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी, उपाध्यक्ष मंडल मरांडी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रिजवान अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष निताय मंडल, झामुमो नेता मिठ्ठू कुमार दत्ता थे। यह भी पढ़ें- सांसद व विधायक ने कई सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...