बरेली, अप्रैल 23 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गुरुवार शाम चार बजे घोषित होगा। जिले में इस बार हाईस्कूल में 49977 और इंटर में 42158 विद्यार्थी पंजीकृत थे। रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट के साथ ही डिजीलॉकर पर भी देखा जा सकता है। यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों का धड़कनें बढ़ गई हैं। मंडलीय मनोविज्ञानशाला में प्रवक्ता यशिका वर्मा कहती हैं, सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को धैर्य व संयम के साथ अपना रिजल्ट देखना चाहिए। उन्हें डरने, असफल होने और नंबर कम आने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ये अंक बच्चों का कॅरिअर तय नहीं करते हैं। यह भी पढ़ें- आज आयेगा यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षा का परिणाम ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं, जहां विफल होने या फिर कम अंक आने के बाद भी भविष्य में लोगों ने सफलता हासिल की। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.