नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- हुंडई ने अपनी पॉपुलर एसयूवी वेन्यू का नया 'नाइट एडिशन' लॉन्च कर दिया है। यह नया वर्जन उन लोगों के लिए है जो अपनी कार में थोड़ा एग्रेसिव और हटकर लुक पसंद करते हैं। हुंडई के 'नाइट' ब्रांड का जलवा भारत में पहले से ही कायम है। बता दें कि 2022 में इसकी शुरुआत के बाद से अब तक करीब 92,000 से ज्यादा नाइट एडिशन गाड़ियां बिक चुकी हैं। कंपनी ने इस एडिशन को 9,69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। आइए जानते हैं लॉन्च हुई नई एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन डिजाइन और लुक की बात करें तो वेन्यू नाइट एडिशन पूरी तरह से 'ब्लैक' थीम पर बेस्ड है। कार के सामने वाले हिस्से में चमकदार ब्लैक ग्रिल और मैट ब्लैक फिनिश वाला हुंडई का लोगो दिया गया है। इसके साइड प्रोफाइल को स्पोर्टी ...