गढ़वा, जुलाई 11 -- 92.63 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का किया जा चुका है वितरण गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जिले के निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। अब तक जिले में कुल 7,98,580 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 92.63 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें- एसआईआर-2026 को लेकर मैदान में उतरे ड...