अल्मोड़ा, फरवरी 1 -- अल्मोड़ा। 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों और लोगों ने खुशी जताई है। डे-केयर संस्था अल्मोड़ा के संरक्षक और गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के सलाहकार और मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने अजमेर राजस्थान में हो रही सातवीं राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया गया। चैम्पियनशिप के शॉट पुट थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने उत्तराखण्ड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले भी उन्होंने देहरादून में राज्य स्तरीय खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण समेत तीन पदक जीते थे। इस पर अल्मोड़ा के डे-केयर संस्था के अध्यक्ष हेमचंद जोशी, डॉ. गोकुल राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.