देहरादून, फरवरी 10 -- फोटो देहरादून। दधीचि देहदान समिति के माध्यम से मंगलवार को 92 वर्षीय कारोबारी स्व. राम कुमार जैन का देहदान राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में संपन्न कराया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने बताया कि यह समिति द्वारा कराया गया 22वां देहदान है। डॉ. गोयल ने बताया कि वर्ष 1992 में दिल्ली से जैन देहरादून शिफ्ट हुए। राम कुमार जैन के परिजनों ने समाज के लिए एक मिसाल पेश की है। देहदान से पूर्व उनका नेत्रदान भी एसएमआई में कराया गया। डॉ. गोयल ने कहा कि यह देह अब मेडिकल छात्रों के लिए एक शिक्षक की भूमिका निभाएगी और चिकित्सा विज्ञान के विस्तार में सहायक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.