92 वर्षीय नफीसा ने कैडेट्स को दी आगे बढ़ने की प्रेरणा
बिजनौर, मई 19 -- नजीबाबाद। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 92 वर्षीय नफीसा रहमान ने कैडेट्स को गले लगाकर और उपहार देकर आशीर्वाद दिया और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। मंगलवार को कॉलेज की 40 एनसीसी कैडेट्स को बिजनौर से आए एनसीसी ट्रेनर शिवकुमार एवं एनसीसी प्रभारी हिना सैफी ने प्रशिक्षण दिया। संस्था के दिवंगत संस्थापक मरहूम खलील उर रहमान की 92 वर्षीय पत्नी नफीसा रहमान प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचीं जहां कैडेट्स ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कैडेट्स को गले लगाकर और उपहार देकर आशीर्वाद दिया। नफीसा रहमान ने पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया कि वर्ष 1960 में उन्होंने अपने पति खलील उर रहमान के साथ मिलकर नजीबाबाद में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की स्थापना की थी। कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.