रुद्रपुर, जुलाई 24 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 92.04 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की साइबर टीम ने वांछित आरोपी को हरियाणा की भोंडसी जेल से वारंट-बी पर शुक्रवार को रुद्रपुर लाकर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर निवासी पंकज कुमार सती की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से स्वयं को एक प्रतिष्ठित ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आए पीड़ित से 18 मार्च से 30 अप्रैल 2025 के बीच विभिन्न बैंक खातों और माध्यमों से कुल 92,04,775 रुपये ठग लिए गए। मामले क...