सीतापुर, अप्रैल 15 -- संदना, संवाददाता। सरायन नदी पर दो पीपा पुल बन गए हैं, जिनका उद्घाटन विधायक मनीष रावत ने किया। पुल के निर्माण से तहसील मुख्यालय तक पहुंचने की 17 किलोमीटर की दूरी घटकर अब मात्र पांच किलोमीटर रह गई है। जिससे गोंदलामऊ विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बालपुर के मजरा बगुलापारा और चांदपुर गांव के निवासियों के लिए आवागमन अब सुगम हो गया है। सिधौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मनीष रावत के प्रयासों से इन दोनों स्थानों पर पीपा पुलों का निर्माण कराया गया है। चांदपुर गांव के पास बने पीपा पुल पर लगभग 46 लाख रुपये की लागत आई है, जबकि बगुलापारा गांव के निकट निर्मित दूसरे पीपा पुल पर भी करीब 46 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यह भी पढ़ें- कटरा मथुरा घाट पुल निर्माण से लोगों में खुशी, आना जाना होगा आसान उद्घाटन अवसर पर विधायक मनीष रावत ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.