एटा, जनवरी 23 -- 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 92 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। केन्द्रों पर शांतिपूर्वक नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 5500 से 6000 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग विद्यालय प्रधानाचार्यों को शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी अभी तक अधिकांश विद्यालयों ने इस कार्य को पूरा नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही है। परीक्षा को बनाए गए 92 केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाने को स्कूलों से डाटा ऑनलाइन करने को कहा गया है। अभी तक कुछ ही विद्यालयों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा ऑनलाइन किया गया है। अधिकांश विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.