92 फीसदी सीएमआर की हुई आपूर्ति
मुंगेर, जुलाई 2 -- मुंगेर, हिसं.। जिले में धान अधिप्राप्ति के बाद कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले धीमी रही है। सीएमआर जमा करने की पहले अंतिम तिथि 15 जून थी। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गयी। 30 जून तक कुल लक्ष्य 30,600 टन के विरूद्ध 28,213 यानी 92 फीसदी ही चावल राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को उपलब्ध कराया जा सका है। जिले की 61 सहकारी समितियों के माध्यम से 7,396 किसानों से 45,056 टन धान की खरीद की गई थी। अधिप्राप्त धान के एवज में 30,602 टन सीएमआर तैयार कर राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- सीएमआर चावल जमा करने में गया को राज्य में तीसरा स्थान सीएमआर तैयार करने के लिए जिले में दो अरवा और चार उसना राइस मिलों का चयन किया गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी मीनू कुमारी ने बताया कि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.