92 टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार का वितरण
चाईबासा, अगस्त 9 -- चाईबासा, संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल चाईबासा परिसर में 92 टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि टीबी के उन्मूलन के लिए केवल दवा उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि मरीजों को उपचार के साथ पोषण, नियमित निगरानी और सामाजिक सहयोग भी मिलना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान चाईबासा क्षेत्र में तीन निक्षय मित्र आगे आए और कुल 20 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार एवं पोषण में सहयोग प्रदान करने की जिम्मेदारी ली। इस क्रम में एलआरडीसी जीतराय मुर्मू द्वारा 5 टीबी मरीजों, एसीएमओ डॉ. मीणा कलुण्डिया द्वारा 10 टीबी मरीजों तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती सुनीला खलको द्वारा 5 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। यह भी पढ़ें- टीबी के मरीजों को नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.