फतेहपुर, जून 9 -- बिन्दकी/जहानाबाद। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को जिले के अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान बिंदकी और जहानाबाद सीएचसी में कुल 92 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें परामर्श एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया। बिंदकी स्थित सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह उर्फ बउवा ने 20 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की डलिया वितरित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। यह भी पढ़ें- पीएमएसएमए की 10वीं वर्षगांठ पर 300 महिलाओं की जांच वहीं, अभियान के दस वर्ष पूर्ण...