मुंगेर, जून 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में 10 जून से 13 जून तक आयोजित होने वाली 92वीं बिहार कनिष्ठ एवं वरिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मुंगेर जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है। 45 सदस्यीय मुंगेर जिला टीम प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम की घोषणा के अवसर पर पूर्व रेलवे जमालपुर कारखाना के उप मुख्य यांत्रिक अभियंता सह खेल पदाधिकारी प्रीतम कुमार, सहायक विद्युत अभियंता सह सहायक खेल पदाधिकारी संतोष कुमार एवं मुंगेर जिला एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, ब्रह्मचारी संजीव कुमार, वरिष्ठ संयुक्त सचिव अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव चंदन कुमार, वरिष्ठ सदस्य मिथिलेश कुमार गुप्ता, प्रहलाद कुमार सिंह, सोनू सिंह, कृष्ण कुमार उपस्थित थे।खेल यह भी पढ़ें- 92वीं बिहार एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मुंगेर ...