92,200 एमटी लक्ष्य के मुकाबले 64,714 एमटी खरीद
कटिहार, मार्च 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य भले ही 92 हजार 200 मीट्रिक टन तय किया गया हो, लेकिन अब तक लक्ष्य की तुलना में खरीद की रफ्तार धीमी बनी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कटिहार जिले में 17 मार्च तक पैक्स और व्यापार मंडल के माध्यम से कुल 64,714.974 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इससे यह स्पष्ट है कि अभी भी लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रशासन को गति बढ़ानी होगी। जिला सहकारिता विभाग के अनुसार 16 प्रखंडों में कुल 162 पैक्स और 8 व्यापार मंडल को धान अधिप्राप्ति की जिम्मेदारी दी गई है। इन केंद्रों के माध्यम से हजारों किसानों से धान की खरीद की जा रही है। हालांकि कई प्रखंडों में अपेक्षित रफ्तार से खरीद नहीं हो पाने के कारण लक्ष्य हासिल करने में चुनौती बनी हुई है।कदवा, आजमनगर व बारसोई अधिक धन अधिप्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.