बदायूं, अप्रैल 24 -- दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कलां स्थित श्री उमराव सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र हर्षित ने कुल 600 में से 551 अंक प्राप्त कर 91.83 प्रतिशत अंक हासिल किए और कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्र राजीव ने 600 में से 543 अंक हासिल किए तथा गणित विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- हार्टमन के ओमकार को जिलें मिला पांचवा स्थान साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही है। यह भी पढ़ें- शत प्रतिशत रहा आदर्श इ...