91.790 किलो गांजा, 93 लीटर अवैध शराब जब्त
सोनभद्र, अगस्त 12 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के मकरोहर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 किलो 790 ग्राम गांजा और 93 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो कारें भी बरामद की हैं। जब्त गांजा, शराब और वाहनों की कुल कीमत करीब 24 लाख 86 हजार 910 रुपये बताई गई है। मामले में चार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। ग्राम मकरोहर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गांजा और अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री की सूचना मिली थी।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की तो मौके से भूपेन्द्र सिंह पुत्र रामकिशुन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मकरोहर और सुशील सिंह पुत्र राज रावण सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मकरोहर को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.