लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय, राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दिए जाने वाले एमडीएम की गुणवत्ता की जांच के लिए डीएम ने नोडल अधिकारी नामित किए। 91 स्कूलों के लिए नोडल अधिकारियों को तैनात करके एक सप्ताह में गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट मांगी। समय बीत गया पर अफसरों ने रिपोर्ट नहीं दी। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए रिमाइंडर लिखा है। तुरंत सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को एमडीएम दिया जाता है। एमडीएम की गुणवत्ता, मेन्यू, वितरण व्यवस्था, स्वच्छता व सफाई आदि की जांच कर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। इसके लिए स्कूल वार नोडल अधिकारी तैनात किए। डीएम ने 25 अगस्त को पत्र लिखा था। अब तक जांच रिपोर्ट न देने पर डीएम ने फिर से अधिकारियों को रिमांडर लिखकर जांच रिपोर्ट मांगी है।डीएम ने जिन अधिकारियों ...