लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का नाम रेलवे ने 91 लाख में स्प्राइट कंपनी को बेच दिया। तेजस एक्सप्रेस को अब 19 अगस्त से 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस' के नाम से पुकारा जाएगा। यह भारतीय रेल में पहली बार होगा, जब किसी यात्री ट्रेन के नाम में किसी व्यावसायिक ब्रांड को आधिकारिक तौर पर जोड़ा जाएगा। इस नए समझौते में यात्री सुविधा में सुधार की बात नहीं है। शौचालयों में गंदगी और स्लाइडिंग डोर के सेंसर खराब होने सहित कोचों में सफाई की उचित व्यवस्था न होने को लेकर पूर्व में कई बार तेजस चर्चा में आ चुकी है। आईआरसीटीसी और स्प्राइट के बीच हुए ब्रांडिंग समझौते के तहत 16 कोच वाली तेजस के पांच कोच पर कंपनी अपने उत्पाद का प्रचार करेगी। छह महीने तक प्रचार के लिए कंपनी ने रेलवे को 91 लाख रुपये का भुग...