गया, फरवरी 21 -- आने वाली होली के साथ ही चल रहे वैवाहिक सीजन को शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी चल रही है। शुक्रवार की रात बोधगया थाना क्षेत्र में दो दोपहिया से 91 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब व बाइक को जब्त कर ली है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि होली को लेकर तस्कर सक्रिय हो गए हैं। इस कारण विशेष टीम का गठन कर जिले भर में छापेमारी की जा रही है। निरीक्षक उमेश चंद्र राय के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार की रात बोधगया इलाके में छापेमारी के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में राजापुर सुजाता बाइपास के पास वाहन जांच में दो दोपहिया पकड़ी गई। स्कूटी और बाइक। दोनों वाहन से 91बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई। 49 लीटर शराब ...