गिरडीह, फरवरी 25 -- 91 प्रतिशत लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया रोधी दवा गावां में एमडीए कार्यक्रम की समीक्षा बैठक गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ महेंद्र रविदास अध्यक्षता में बुधवार को एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम को लेकर द्वितीय प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रखंड की लक्षित जनसंख्या के 91 प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा चुकी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि शेष बचे लोगों को भी शीघ्र दवा खिलाकर प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में कार्य पूर्ण करें। साथ ही प्रखंड वासियों से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से एमडीए की दवा का सेवन करें और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.