बुलंदशहर, मई 13 -- पहासू के गांव पढ़ा स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्र अर्पित यादव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। जितेंद्र यादव 90 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ऋषिका शर्मा 88 प्रतिशत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य एके मिश्र ने छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...