मैनपुरी, मार्च 24 -- मैनपुरी। विश्व क्षय रोग दिवस पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और डीएम अंजनी कुमार सिंह ने टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 91 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया। समारोह में 25 क्षय रोगियों को पोषण किट भी वितरित की गई। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने लगातार तीसरे वर्ष टीबी मुक्त रहने वाली पांच ग्राम पंचायतों (कंझरा, नगथर, रम्पुरा, नगला पाल एवं नगला गड़ू) के प्रधानों को महात्मा गांधी की स्वर्ण प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इसके अतिरिक्त, 29 पंचायतों को रजत और 57 पंचायतों को पहली बार टीबी मुक्त होने पर कांस्य प्रतिमा प्रदान की गई। विधायक ने कहा कि ग्राम प्रधान शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.