नई दिल्ली, मार्च 30 -- स्मॉलकैप स्टॉक विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया सोमवार को धड़ाम हो गया है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 10 पर्सेंट से अधिक लुढ़ककर 29.59 रुपये पर पहुंच गए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 28 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 40 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 90 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, क्वांट म्यूचुअल फंड ने भी कंपनी पर दांव लगा रखा है। ऑल टाइम हाई से 90% से अधिक टूट गए शेयरसिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 9...