नई दिल्ली, अगस्त 21 -- टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगातार बढ़ रहा है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम बढ़कर 90 पर्सेंट पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों का जीएमपी गुरुवार शाम 83 पर्सेंट से अधिक पहुंच गया था। सब्सक्रिप्शन के मामले में भी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी का आईपीओ पहले ही दिन फुल हो गया है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ का टोटल साइज 650 करोड़ रुपये तक का है। 300 रुपये शेयर का दाम, 270 रुपये पहुंच गया GMPटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के आईपीओ में शेयर का दाम 300 रुपये है। वहीं, शुक्रवार सुबह 10 बजे कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बढ़कर 270 रुपये पहु...