रांची, अगस्त 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय द्वारा एमएमडीआर संशोधन अधिनियम को लेकर लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्तर से स्पष्ट किया जा चुका है कि खनिज क्षेत्र से प्राप्त राजस्व का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को ही मिलता है। ऐसे में कांग्रेस का यह प्रचार करना कि केंद्र सरकार झारखंड का खनिज राजस्व छीन रही है, पूरी तरह भ्रामक है। यह भी पढ़ें- खनन कानून झारखंड की स्वायत्तता पर हमला : सुबोधकांतआरोपों का खंडन बड़ाईक ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन किसी एक राज्य के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के खनिज क्षेत्र को पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि राज्यों का खनिज राजस्व औ...