905 मरीज, 50 वायरल केस...अस्पताल की व्यवस्था फ्लॉप
फतेहपुर, जून 17 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 905 पहुंच गई, जिसमें अकेले वायरल बुखार के ही 50 से अधिक मरीज पहुंचे। भारी भीड़ के कारण मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए घंटों लाइनों में जूझना पड़ रहा है, लेकिन सीमित स्टाफ के कारण उन्हें समय पर इलाज और राहत नहीं मिल पा रही है।
ओपीडी में भीड़ जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर, डॉक्टरों के ओपीडी कक्षों और दवा वितरण केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। मरीजों को पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने में एक से दो घंटे तक का समय लग रहा है। इसके बाद जांच और दवा के लिए भी अलग-अलग लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.