नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Vivo T5 Pro 5G slimmest 9020mAh smartphone: वीवो भारत में तेजी से अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। Vivo T5x 5G के लॉन्च के बाद, ब्रांड अब भारतीय बाजार में Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने वाला है। इसकी माइक्रोसाइट अब Flipkart पर लाइव हो गई है, जिससे इस स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स कंफर्म हो गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह 9020mAh बैटरी वाला सबसे पतला फोन होगा। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo T5 Pro 5G वीवो ने इस फोन को 'सबसे पतला 9020mAh वाला स्मार्टफोन' टैगलाइन के साथ टीज किया है, जिससे इसकी बैटरी कैपेसिटी भी कंफर्म हो गई है। इसके अलावा, साइट इस बात की भी पुष्टि करती है कि यह 120FPS तक की गेमिंग सुविधा देगा, और पेज के निचले हिस्से में Rs.10K-R...