नई दिल्ली, मार्च 9 -- आइकू का नया फोन लॉन्च होने वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम - iQOO Z11 है। आइकू ने इसके लॉन्च को ऑफिशियली टीज कर दिया है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 165Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 9020mAh की बैटरी के साथ आएगा। यह आइकू के किसी फोन में अब तक ऑफर की जाने वाली सबसे बड़ी बैटरी है। कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर शिंग शेंग ने आइकू के 7th एनिवर्सरी इवेंट में ये जानकारियां दीं।यूजर्स की पहली पसंद बनेगा आइकू Z11 आइकू Z11 इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है। कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर को इस अपकमिंग फोन पर काफी भरोसा है। उन्होंने कहा कि यह फोन 2 हजार से 3 हजार युआन (करीब 26 हजार रुपये से 40 हजार रुपये) के बीच के प्राइस सेगमेंट में यूजर्स की पहली पसंद बनने वाला है। इस प्राइस रेंज में फोन की टक्कर हाल में लॉन्च ...