सीतामढ़ी, दिसम्बर 24 -- शिवहर,हिप्र। गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत सरकार भवनों एवं पंचायत भवनों में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आयोजित शिविर में 902 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जिला स्तर पर सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार द्वारा प्रखंड स्तर पर आयोजित शिविर का अनुश्रवण किया गया। मालूम हो कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर पंचायत में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत स्तर पर पंचायत के कार्यपालक सहायकों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया एवं आशा द्वारा लाभार्थियों को पंचायत भवन तक लाया गया। आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक साहिब सिंह द्वारा उसमें सहयोग किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.