नई दिल्ली, जनवरी 9 -- OnePlus तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। कंपनी ने 2026 की शुरुआत OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V के लॉन्च के साथ की है। वनप्लस ने हाल ही में इन दोनों फोन्स को चीन में लॉन्च किया है, जो अपनी 9,000mAh की पावरफुल बैटरी की वजह से सुर्खियों में हैं। हालांकि, एक और वनप्लस फोन भी जल्द ही आ सकता है। एक टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी एक नया स्मार्टफोन डेवलप कर रही है, जो फ्लैगशिप मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट से लैस होगा। इसमें एक फ्लैट OLED स्क्रीन, बड़े और गोल कोने और 9000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।मिस्टिरियस वनप्लस फोन में क्या होगा खास टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पोस्ट के अनुसार, एक नया वनप्लस स्मार्टफोन डेवलप किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फोन मीडियाटेक के फ्लैगशिप डाइमेंसिटी ...