नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- OnePlus 16 Launched With 9,000mAh Battery: वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर OnePlus 16 को चीन में लॉन्च कर दिया है। नए फोन में पुराने मॉडल की तरह ही चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल है, लेकिन इसमें बेहतर चिपसेट, बैटरी और डिस्प्ले दिया गया है। यह नया फोन इस महीने के आखिर में तीन कलर्स और चार रैम व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। OnePlus 16 में क्वालकॉम का लेटेस्ट फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite सीरीज चिपसेट लगा है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में 9,000mAh की बैटरी है, जो पिछले मॉडल की बैटरी से काफी बड़ी है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरा है। कितनी है इस फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं...इतनी है च...