नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- चाइनीज टेक कंपनी POCO ने भारत में अपनी नई X8 Series की सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने POCO X8 और POCO X8 Power को भारतीय मार्केट में बीते दिनों पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन की सेल 11 सितंबर 2026 से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। दोनों फोन को एक्सक्लूसिवली Flipkart से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत इनका इफेक्टिव प्राइस क्रम से 26,999 रुपये और 32,999 रुपये हो जाती है। POCO X8 में Snapdragon 6s Gen 4 Mobile Platform दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसका CPU 2.4GHz तक की स्पीड पर काम करता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। वहीं, POCO X8 Power कंपनी का भारत में Snapdragon 6 Gen 5 Mobile Platform के साथ आने वाला फोन है। इसमें 2.6GHz तक की CPU स्पीड के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया ...