नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Page Industries share: भारत में जॉकी और स्पीडो के एक्सक्लूसिव लाइसेंसधारी पेज इंडस्ट्रीज ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही नतीजे के बीच कंपनी के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। चेक करें शेयर का लेटेस्ट टारगेट प्राइस।जून तिमाही नतीजे जून तिमाही के दौरान लॉजिस्टिक्स और मैनपावर में अस्थायी रुकावट के कारण FY27 की शुरुआत धीमी रही। रेवेन्यू सालाना आधार पर 8% बढ़कर Rs.1,420.4 करोड़ हो गया, जबकि सेल्स वॉल्यूम 5.7% बढ़कर 61.2 मिलियन यूनिट हो गया। मैनेजमेंट के मुताबिक कंज्यूमर की मांग अच्छी बनी रही लेकिन जून के आखिर में अस्थायी रुकावटों के कारण लास्ट-माइल डिलीवरी पर असर पड़ा। पेज इंडस्ट्रीज को उम्मीद है कि FY27 की सितंबर तिमाही में छूटी हुई बिक्री की भरपाई हो जाएगी और वह वॉल्यूम-आधारित ग्रोथ का लक्ष...