फिरोजाबाद, मार्च 19 -- यूपी बोर्ड मूल्यांकन को लेकर शिक्षक संजीदा नहीं हैं। परीक्षक जैसी अहम भूमिका के निर्वहन में भी लापरवाही की जा रही है। जिले में मूल्यांकन के दूसरे दिन भी 900 से ज्यादा परीक्षक गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर रहने वाले परीक्षकों की संख्या पहले दिन की तुलना में कम होनी चाहिए थी, लेकिन इसका बढ़ना चौंका रहा है। वहीं पीडी जैन में तो पहले दिन आने वाले 150 परीक्षक दूसरे दिन गायब हो गए। जिले में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। दो पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है तो दो पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन। गुरुवार को भी सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन का कार्य हुआ। डिप्टी हैड ने परीक्षकों द्वारा जांची गई कॉपियों की रेंडम जांच की तो अंकेक्षण भी हर परीक्षक की 15 फीसद उत्तर पुस्तिकाओं को देखते ह...