सराईकेला, मार्च 18 -- सरायकेला । सरायकेला-कांड्रा रोड पर अवैध वालु लदा एक हाइवा को खनन विभाग ने जब्त किया है । यह कारवाई बुधवार सुबह करीव 7 बजे की है । जानकारी के अनुसार एक हाइवा संख्या जेएच05ईए0961 को खनन विभाग ने रोककर जांच की गई । जांच के क्रम में पाया गया कि वाहन में 900 सिएफटी वालु लदा हुआ था । इस संबंध में खनन निरिक्षक समीर कुमार ओझा ने ड्राईवर से कागजात की मांग की । कागजात नहीं दिखा पाने के कारण नियमानुसार खनन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया । वाहन में वालु के उपर तिरपाल ढका हुआ था ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...