नई दिल्ली, अगस्त 17 -- पहाड़ों का नाम सुनते ही दिमाग में हरियाली, ठंडक और सुंदर वादियों का ख्याल आता है। भारत में कई ऐसे पर्वत हैं, जहां प्रकृति का नजारा मन मोह लेता है। लेकिन गुजरात में एक ऐसा पर्वत है, जहां सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य नहीं, बल्कि करीब 900 मंदिर बसे हैं। यह शत्रुंजय पहाड़ी पालीताना में स्थित है। यहां की सबसे अनोखी बात यह है कि सूर्यास्त होते ही पूरी पहाड़ी खाली हो जाती है। पुजारी से लेकर श्रद्धालु तक सभी नीचे उतर जाते हैं।शत्रुंजय पहाड़ी का परिचय गुजरात के भावनगर से करीब 51 किलोमीटर दूर पालीताना शहर शत्रुंजय पहाड़ी पर बसा है। जैन धर्म के पहले तीर्थंकर ऋषभदेव जी ने यहां पहाड़ी की चोटी पर अपना पहला उपदेश दिया था। कहा जाता है कि आदिनाथ ने रायन पेड़ के नीचे ध्यान किया था। यह जगह जैन धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में गिनी जाती ...