900 परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुआ स्मार्ट क्लास
सोनभद्र, जुलाई 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। आदिवासी बाहुल्य जिले में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था तेजी से तकनीक आधारित हो रही है। प्रदेश सरकार और संपर्क फाउंडेशन की पहल से जिले के सभी 10 विकास खंडों के 900 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही हैं। डिजिटल माध्यम से हो रही पढ़ाई से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ी है, वहीं शिक्षकों को भी आधुनिक तकनीक के जरिए पढ़ाने में सुविधा मिल रही है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में संपर्क फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई एसटीवी डिवाइस के माध्यम से नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप एनसीईआरटी और एससीईआरटी से अनुमोदित शैक्षणिक सामग्री विद्यालयों तक पहुंचाई गई है। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.