कौशाम्बी, जून 1 -- पिपरी थाने के मकदूमपुर गांव में बेखौफ चोरों ने रात के अंधेरे में एक घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छत में सेंध लगाकर घर के भीतर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मकदूमपुर गांव निवासी विजय कुशवाहा के मुताबिक रविवार रात वह परिवार के साथ मकान के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। देर रात करीब अज्ञात चोर दिवाकर के बीम के नीचे से छत काटकर घर के अंदर घुस गए। यह भी पढ़ें- घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी की चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर व करीब 90 हजार रुपये नकद पार कर दिए। पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी में...