90 हजार गबन में कंप्यूटर ऑपरेटर व सचिव नामजद
सुल्तानपुर, जून 18 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांगूपुर की प्रधान सरोजा देवी ने पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर पर फर्जी हस्ताक्षर कर ग्राम निधि से 90 हजार रुपये निकालने तथा विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर इस मामले की रिपोर्ट पुलिस ने थाने में दर्ज किया है। इसमें कप्यूटर ऑपरेटर और सचिव को नामजद किया है। प्रधान सरोजा देवी का आरोप है कि पंचायत सचिव सुनील कुमार तथा कंप्यूटर ऑपरेटर रितिक श्रीवास्तव ने उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर ग्राम निधि के खाते से धनराशि की निकासी की। 24 अप्रैल 2025 को इन्वर्टर व बैटरी के नाम पर 18 हजार रुपये तथा 3 मई 2025 को हैंडपंप रीबोर के नाम पर 72 हजार रुपये निकाले गए। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर पंचायत सचिव व कंप्यूटर ऑपरेटर पर मुकदमा, फर्जी हस्ताक्षर कर 90 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.