नई दिल्ली, जुलाई 4 -- वीकेंड महंगी जगहों पर पार्टी करना, नए-नए गैजेट्स खरीदना, या अपनी हैसियत से ज्यादा दिखावे पर पैसे उड़ाना। हम अक्सर यही मानकर चलते हैं कि कर्ज के दलदल में सिर्फ वही लोग फंसते हैं जो अपने शौक पूरे करने के लिए ऐसे बेहिसाब पैसे खर्च करते हैं। लेकिन, असल जिंदगी की हकीकत इस सोच से कहीं ज्यादा डरावनी है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसने पैसे बचाने और खर्च करने के हमारे नजरिए को झकझोर कर रख दिया है। एक फाइनेंशियल एडवाइजर ने अपनी पोस्ट में बताया है कि कैसे एक पढ़ा-लिखा नौकरीपेशा इंसान, जिसने कभी कोई फिजूलखर्ची या गलत वित्तीय फैसला नहीं लिया, वो भी 15 लाख रुपये के भारी-भरकम कर्ज में डूब गया। यह कहानी हमें बताती है कि कैसे एक अचानक आई मुसीबत आपकी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी और बज...