फतेहपुर, अप्रैल 25 -- फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सराय खालिस गांव में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग के शौक ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अवैध तमंचे से बुजुर्ग ने घर के सामने दो बार फायरिंग की। थाने के एसआई शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि वह 24 अप्रैल को हमराह सिपाही महादेव के साथ क्षेत्र में वांछित वारंटियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान बाजार में लोगों के बीच चर्चा थी कि गांव निवासी 90 वर्षीय छविनाथ गुप्ता ने 22 अप्रैल की शाम करीब छह बजे अपने घर के सामने अवैध तमंचे से दो राउंड हर्ष फायरिंग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया, जिससे पुलिस भी चौंक गई कि इतनी उम्र में भी आरोपी के पास अवैध असलहा मौजूद था। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

हिंद...