मंगलौर, अगस्त 12 -- हरिद्वार के मंगलौर में बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 23 साल के नाती ने अपनी 90 साल की बुजुर्ग नानी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। घटना के 26 दिन बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सगे नाती ने 16 जुलाई की रात उसके साथ कथित तौर पर दरिंदगी की थी। पुलिस अब मामले में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 90 वर्षीय मूक-बधिर और लाचार महिला के साथ 16 जुलाई की रात उसके 23 वर्षीय नाती ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। आरोप था कि रात करीब 12 बजे आरोपी शराब के नशे में नानी के घर पहुंचा। परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के दौरान वह उनके कमरे में घुस गया और बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया था। यह भी पढ़ें- ...