बस्ती, मई 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 90 शिकायतें आईं। इनमें सबसे ज्यादा राजस्व की 25 शिकायतें थीं। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जिले स्तर के अधिकारियों की भारी भरकम फौज मौजूद रही। पूरे समय में केवल छह फरियादियों को ही राहत मिल सकी। समय पूरा होने के बाद फरियादियों को आश्वासन देकर अधिकारियों का अमला वहां से निकल दिया। जिन फरियादियों को राहत नहीं मिली वह मायूस होकर लौट गए। भीषण गर्मी के बाद भी तहसील सभागार में काफी संख्या में लोग अपनी समस्याएं व शिकायतें लेकर पहुंचे थे। अधिकारियों के पहुंचने पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान 90 लोगों ने अपनी शिकायतें पंजीकृत करा दी थी। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एसडीएम शत्रुध्न पाठक, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण व अन्य अधिकारि...