लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मितौली शाखा पर 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व, आत्मा-परमात्मा के सच्चे परिचय तथा राजयोग साधना पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। पीलीभीत से आई ब्रह्माकुमारी रानी दीदी ने कहा कि शिवरात्रि आत्मजागृति का पर्व है, जो हमें आंतरिक शक्तियों को पहचानने की प्रेरणा देता है। पूरनपुर से पधारी गायत्री दीदी ने आत्मा और परमात्मा के संबंध को स्पष्ट करते हुए जीवन के वास्तविक मूल्यों सत्य, शांति और प्रेम को अपनाने का संदेश दिया। पिहानी से आई ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने राजयोग की व्यावहारिक अनुभूति कराते हुए मानसिक शांति का ...