90 वर्ष से आकाशवाणी जनमानस की भावनाओं का मंच : नेहा गुप्ता
प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के बहुउद्देशीय सभागार में शुक्रवार को केंद्र की संवाद शृंखला विमर्श का आयोजन हुआ। विमर्श के विषय 'आकाशवाणी के 90 वर्ष : इतिहास, वर्तमान और भविष्य' पर मुख्य वक्ता आकाशवाणी प्रयागराज की कार्यक्रम प्रमुख नेहा गुप्ता ने अपनी बातें रखी। कार्यक्रम प्रमुख ने कहा कि बदलते दौर में तकनीक जरूर बदली है लेकिन आकाशवाणी की साख और श्रोताओं का प्यार आज भी 90 साल पुराना है। आकाशवाणी सिर्फ प्रसारण नहीं है बल्कि जनमानस की भावनाओं का मंच है।नेहा गुप्ता ने डिजिटल और रील के जमाने में आकाशवाणी के भविष्य पर पूछे गए सवाल पर कहा कि आकाशवाणी आने वाले समय में नवीनतम तकनीकी को अपनाएगी लेकिन अपनी साख व मूल पहचान से समझौता नहीं करेगी। जब हम शताब्दी वर्ष मनाएंगे, तब आकाशवाणी ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.