सोनभद्र, मार्च 11 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली बैढ़न थाना क्षेत्र में 90 वर्षीय वृद्ध महिला को पुत्र-पुत्र वधुओं द्वारा घर से निकाल देने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बैढ़न की बड़ी मस्जिद के सामने रहने वाली 90 वर्षीय उर्मिला देवी, पत्नी स्वर्गीय मोहनलाल मोंदवाल ने तहरीर दी है कि पति की वर्ष 2017 में मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे तथा पांच बेटियां हैं। आरोप है कि दोनों बेटों और बहुओं ने उन्हें घर से निकाल दिया है जिसके कारण वह अपनी बेटी के घर रहने को मजबूर हैं। बड़ा बेटा अनिल की भी मृत्यु हो चुकी है जबकि छोटा बेटा सुनील बैढ़न में ही अपने परिवार के साथ रहता है। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.